Home उत्तर प्रदेश शिक्षकों ने प्रबंधक महासभा के अनुचित मांगों का पुरजोर विरोध किया

शिक्षकों ने प्रबंधक महासभा के अनुचित मांगों का पुरजोर विरोध किया

MIRZAPUR NEWS: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नारायण गुट) के बैनर तले आज जिला अध्यक्ष विनय सिंह के कॉलेज बी.एल.जे. में प्रबंधक महासभा की मांगों के विरोध में एक बैठक एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि प्रबंधक महासभा की मांगें शिक्षकों के हितों के प्रतिकूल हैं। इनमें ड्यूटी टाइम बढ़ाना, नियुक्ति एवं दंड संबंधी अधिकार प्रबंधन को सौंपना तथा ग्रांट प्रणाली को समाप्त करना जैसी बातें शामिल हैं। यह मांगें शिक्षकों को गुलाम बनाने और उन पर तानाशाही थोपने का प्रयास हैं, जिसका शिक्षक समाज पुरजोर विरोध करता है।जनपद के विभिन्न विद्यालयों में भी शिक्षकों ने इन मांगों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।  विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सुधीर सिंह, प्रशांत वर्मा, अनिल राव, अमित प्रसाद, प्रकाश राय, रवि केशरी, राम संजीवन, समरेंद्र सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, कमल, रजनीश जी, सुनील, संजय, हिमांशु, नंदलाल, आशुतोष, रत्नेश सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विवेक सिंह, विजय दुबे, राजीव सिंह, विनोद मिश्रा, दीपक कन्नौजिया, नरेंद्र श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, कमल नयन, महेंद्र, राहुल सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।