इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने दूसरी बार शिक्षक को बनाया निशाना,
ETAWA NEWS: चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम आडरपुर में संचालित कम्पोजिट विद्यालय के दबंग इंचार्ज प्रधानाध्यापक बृजेश यादव ने विद्यालय के ही शिक्षक व बीएलओ आशीष चक के साथ दूसरी बार अभद्रता पूर्वक गाली गलौज करते मारपीट करदी,जिसमें शिक्षक आशीष चक लहूलुहान हो गया। हालांकि विद्यालय में मौजूद छात्र और अन्य शिक्षक आशीष को बचाने पहुंचते है, इसी बीच इंचार्ज प्रधानाध्यापक बृजेश यादव अपनी दबंगई के बल पर जान से मारने की धमकी देकर विद्यालय से भाग जाने में सफल हो गया। घटना के सम्बन्ध में लहूलुहान आशीष 112 नम्बर पुलिस को फोन करके बुला लिया। घायल आशीष ने पुलिस को बताया कि वह अनुसूचित वर्ग और खटीक जाति का एक शिक्षक है बल्कि विद्यालय में अन्य वर्ग जाति के शिक्षक हैं जिनका आचरण व्यवहार जितना अच्छा है उतना ही उनके इंचार्ज प्रधानाध्यापक बृजेश यादव का खराब है। वह शिक्षक होने के साथ निर्वाचन आयोग के विशेष दायित्व बीएलओ की ड्यूटी भी प्रतिदिन निभा रहा है। घटना से पहले जैसे ही वह विद्यालय के उपस्थिति रजिस्टर में अपने हस्ताक्षर करने पहुंचा इसी बीच दबंग इंचार्ज प्रधानाध्यापक बृजेश यादव ने उनसे अभद्रता पूर्वक जाति सूचक गाली गलौज करते हुए मारपीट करदी,जिसमें उसके शरीर में विभिन्न चोटें आईं और लहूलुहान हो गए। घायल आशीष के अनुसार विगत बर्ष 15 अप्रैल 2024 को भी अभद्रता करते हुए गाली गलौज की और मारपीट की थी,जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने पर बृजेश यादव द्वारा सार्वजनिक लिखित माफी मांगने पर शिक्षक संघ के अनुरोध पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित शिक्षक के साथ हुई घटना की जानकारी करते हुए चौबिया थानाध्यक्ष को अवगत कराया और पुलिस ने घायल शिक्षक आशीष का सरकारी इलाज कराकर दबंग बृजेश यादव के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट सहित मारपीट जैसे मारने की धमकी आदि विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इंचार्ज प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार करने की तैयारी शुरू करदी है।







