Home उत्तर प्रदेश शिक्षक संगठनों ने टीईटी वापस लेने की किया मांग

शिक्षक संगठनों ने टीईटी वापस लेने की किया मांग

सुभाष चैराहे पर निकाला कैण्डिल मार्च,  किया विरोध
PRAYAGRAJ NEWS: शिक्षक संगठनों ने वर्ष – 2011 से पूर्व के शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में आक्रोश व्यक्त करते हुए बडी संख्या में शिक्षकों ने आज शाम डायट प्रयागराज से सुभाष चैराहा सिविल लाइंस तक विशाल कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं ने सरकार से 2011 के पूर्व के शिक्षको के टीईटी पास करने के निर्णय को तुरन्त वापस लेने की मांग की है। प्रमुख शिक्षक संगठनों में वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट ), अटेवा संघ, टीएससीटी,बीटीसी शिक्षक संघ, एस सी शिक्षक संघ,शिक्षा मित्र संघ,अनुदेशक संघ,इत्यादि संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट ) के प्रदेश संरक्षक डा हरिप्रकाश यादव, वैचारिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार वर्मा, प्रदेश कोश अध्यक्ष लालमणि पटेल,प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्र राव, मंडल महामंत्री समर सिंह, जिला अध्यक्ष रमाकांत सिंह, जिला महामंत्री सियाराम गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष रामकृष्ण केशरवानी, वेद प्रकाश , अमरजीत पटेल, संतलाल दिनकर,अजीत सिंह, चंद्र प्रकाश वर्मा, मनीष कुमार सिंह, राजेश सिंह, गणेश मंगल इत्यादि साथी उपस्थित रहे।