FATEHPUR NEWS: एक निजी स्कूल में शिक्षक दिवस से पूर्व बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र सिंह के मार्गदर्शन में यह शिविर लगाया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव नयन गिरि और स्कूल की प्रधानाचार्या प्रियंका गुप्ता ने किया। शिविर में कुल 12 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें राजकुमार निषाद, अनुज कुमार सिंह, फ़राज अहमद, विनय विश्वकर्मा, शिवेंद्र द्विवेदी, मोनू सिंह, आदित्यान्श सिंह और मनोरंजन प्रसाद शामिल थे। शिक्षिकाओं में अन्नपूर्णा तिवारी, पूजा शुक्ला, नीतू रस्तोगी और नाज़िया हुसैन ने रक्तदान किया। इस दौरान 15 लोगों ने अगली बार रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। 8 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव अजीत सिंह, गोरेलाल और जिला अस्पताल रक्त केंद्र से डॉ. अभिषेक सिंह, बृजकिशोर, विनोद कुमार, संतोष कुमार और सुलभ श्रीवास्तव उपस्थित रहे।







