PRATAPGARH NEWS: शार्टसर्किट से लगी आग से गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गये। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे नेवली रेहुआ गांव निवासी शिवराम सिंह के घर में बुधवार की भोर में करीब चार बजे शार्टसर्किट से आग लग गयी। घटना के समय परिवार के सदस्य सो रहे थे। अचानक ग्रामीणों का शोरगुल सुनकर परिवार के सदस्यों की नींद टूटी तो घर में आग लगी देख अवाक रह गये। लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई। आग की लपटों को देख ग्रामीण वहां पहुंचे और आग बुझाने मे जुट गये। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक पीड़ित के गृहस्थी के सामान व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गये थे। वहीं आगजनी से घर की दीवारे भी क्षतिग्रस्त हो गयी।







