Home उत्तर प्रदेश शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी भेजा गया जेल

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी भेजा गया जेल

PRATAPGARH NEWS: लालगंज कोतवाली लालगंज के एक गांव में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म तथा धमकी को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को दबोचकर जेल भेज दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गाँव के एक युवक से फोन पर बातचीत होने लगी। युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर करीब दो माह पहले दुष्कर्म किया। इस बीच युवती की शादी कहीं तय हो गयी। आरोपी युवक ने तब पीड़िता के अश्लील फ़ोटो लड़के घर वालों को वायरल कर दिया। इससे शादी टूट गयी। पीड़िता व उसकी मां ने उलाहना दिया तब आरोपी ने जानलेवा धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने गोंसाई का पुरवा अमांवा निवासी सौरभ वर्मा पुत्र हरीलाल के खिलाफ केस दर्ज किया। रविवार को दरोगा बनवारी लाल फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे।पुलिस ने गाँव के समीप घुइसरनाथ रोड के तिराहे से आरोपी को दबोच लिया। दोपहर बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।