SONBHADRA NEWS: पुलिस अधीक्षक द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी घोरावल के मार्गदर्शन में त्योहारी सीजन में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन नफ़र अभियुक्त का चलान किया गया। उप निरीक्षक राम ज्ञान यादव ने प्रथम पक्ष राजेंद्र प्रसाद पुत्र चिन्नी उम्र 50 वर्ष 2- अभिषेक पुत्र राजेंद्र प्रसाद उम्र 20 वर्ष द्वितीय पक्ष छविंदर पुत्र स्वर्गीय चिन्नी उम्र करीब 40 वर्ष निवासीगढ़ हिरनखुरी थाना घोरावल जनपद सोनभद्र को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 170 /126 /135 बीएन एस एस के तहत पुलिस हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।







