MIRZAPUR NEWS: मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा स्थित शांति निकेतन इंटर कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 6 से 12 तक के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को माला पहनाकर, मेडल, प्रशस्ति पत्र, गुलाब का पौधा और मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 6 में सुधा प्रथम, रोशन द्वितीय और अनुराधा तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 7 में अनन्या प्रथम, सचिन द्वितीय और विक्की तृतीय रहे। कक्षा 8 में ज्योति प्रथम, शीतल द्वितीय और अरुण कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 9 में दृष्टि प्रथम, अनामिका द्वितीय और रिया तृतीय स्थान पर रहीं। हाईस्कूल परीक्षा 2026 में अनिकेत पाल पुत्र उमाशंकर, डढ़िया भावां ने 600 में 512 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सचिन विश्वकर्मा द्वितीय और सत्यम कुमार गुप्ता तृतीय रहे। कक्षा 11 में अर्पिता सिंह प्रथम, स्मृति विश्वकर्मा द्वितीय और सलमा तृतीय स्थान पर रहीं। इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में राम अनुज ने 500 में 400 अंक प्राप्त कर प्रथम, आंचल कुमारी ने द्वितीय और अंश पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में अर्पिता सिंह ने 600 में 539 अंक प्राप्त कर प्रथम, सलमा ने 483 अंक प्राप्त कर द्वितीय और शुभम मौर्य ने 466 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में अजय कुमार ने 500 में 376 अंक प्राप्त कर प्रथम, आरिफ अली ने 350 अंक प्राप्त कर द्वितीय और प्रीतेश कुमार ने 326 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह में विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉ. नील रतन सिंह, प्रबंधक समरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, साधारण सभा के मंत्री धनेश्वर सिंह, अभिभावक, शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह के साथ ही 05 मई 2026 को 3962वें दिन लगातार पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। खेल क्रांति एवं पर्यावरण शुद्धिकरण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के तहत कॉलेज परिसर में गुलाब का पौधा रोपित किया गया। इस कार्यक्रम में अभियान के संस्थापक सचिव अनिल कुमार सिंह ‘ग्रीन गुरु जी’ उपस्थित रहे। वे गंगा सेवक सम्मान प्राप्त, नमामि गंगे जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला पर्यावरणीय समिति सदस्य, मीरजापुर के ब्रांड एंबेसडर तथा नगरपालिका परिषद मीरजापुर के स्वच्छता ध्वजारोहक हैं। 1 जुलाई 2015 से प्रतिदिन जारी वृक्षारोपण अभियान के 3962वें दिन विद्यालय के अभिभावक संघ अध्यक्ष विजय कुमार, जिनकी दो बेटियां सुधा (कक्षा 6) और ज्योति कुमारी (कक्षा 8)ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, के साथ प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ‘ग्रीन गुरु जी’ ने पौधरोपण किया।







