Home उत्तर प्रदेश शहर के तीन फुटबालर यूपी अंडर-19 टीम में

शहर के तीन फुटबालर यूपी अंडर-19 टीम में

शादाब रजा से सीखी हैं फुटबाल की बारीकियां

PRAYAGRAJ NEWS: शहर के तीन फुटबाल खिलाड़ियों का चयन बालाघाट (मध्य प्रदेश) में होने वाली डॉ. बीसी रॉय ट्राफी जूनियर राष्ट्रीय बालक अंडर-19 फुटबाल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में किया गया है। जिला फुटबाल संघ के सचिव मकबूल अहमद के अनुसार अम्बर विशाल, प्रिंस सागर व प्रियांशु चन्द्रा को शामिल किया गया है। एजी ऑफिस में कार्यरत राष्ट्रीय फुटबालर नितिन विशाल के पुत्र अम्बर विशाल और सदर बाजार निवासी संजय कुमार के पुत्र प्रिंस सागर प्रिंस सागर ने फुटबाल की बारीकिया प्रशिक्षक शादाब रजा से सीखी हैं। इनके चयन पर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष नारायन गोपाल, सचिव मकबूल अहमद, मोहम्मद फखरुद्दीन एवं कबीर खान, शादाब रजा, शाहबाज अहमद, योगेश चन्द्र, शशि मोहन मिश्र, अम्बर जायसवाल, सुरेंद्र कुमार मिश्र, शबी रफीक, अजहर उस्मानी बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।