Home उत्तर प्रदेश शहंशाह ए तरन्नुम मोहम्मद रफी की 45वीं पुष्य तिथि के उपलक्ष में...

शहंशाह ए तरन्नुम मोहम्मद रफी की 45वीं पुष्य तिथि के उपलक्ष में म्यूजिकल प्रोग्राम

DEHLI NEWS: सोशल यूनिटी एंड कल्चरल सोसाइटी द्वारा शहंशाह-ए-तरन्नुम मौहम्मद रफ़ी की 45 वीं पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में याद-ए-रफ़ी शीर्षक के अंतर्गत एक म्यूजिकल महफ़िल शकरपुर स्थित ट्रिपल स्टूडियों में सजाई गई। इस अवसर पर चुनिंदा समाज सेवियों को अज़ीम मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर मुश्ताक़ अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में एफएमएस इंफ्राटेक के एमडी साजिद अहमद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद और दरगाह हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया के चीफ़ इंचार्ज सैयद काशिफ़ अली निज़ामी ने वीआई पी गेस्ट की हैसियत से शिरकत की। मंच का संचालन दानिश अय्यूबी और उज़मा अंसारी द्वारा किया गया। सोसाइटी की अध्यक्ष शबाना अज़ीम के प्रबंधन में आयोजित इस इवेंट में शशि वर्मा, फ़िरोज़ सिद्दीकी, चौधरी अरशद हुसैन, अशोक निठारी और डॉ० इक़बाल अहमद को समाजी ख़िदमात के मद्देनज़र अज़ीम मैमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चौधरी ज़ुबैर ने कहा कि मौहम्मद रफ़ी एक शख़्सियत हैं जिनको कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनकी सुरीली आवाज़ के दीवाने पूरी दुनिया में मौजूद हैं।
साजिद अहमद ने कहा कि मौ० रफ़ी सिर्फ़ सुरों के ही शहंशाह नहीं थे बल्कि मिलनसार व्यवहार और बुलंद किरदार के व्यक्ति थे।
डॉ० मुश्ताक़ अंसारी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि मौहम्मद रफ़ी अकेले ऐसे लोकप्रिय सिंगर हैं जिनको पूरी दुनिया में सुना जाता है अर्थात इनको 24 घंटे सुना जाता है। कार्यक्रम की सफलता में डॉ० बिलाल अंसारी, जैनब अंसारी, रफीक अहमद, फ़रहुन्निशा की भी कड़ी मेहनत रही।