BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) मध्यनगर निवासी रजनीश वर्मा पुत्र रामसूरत वर्मा जो पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत है और जिसको एस०आई०आर के कार्य में लगाया गया है, के द्वारा नीलेश सेक्रेटरी पर गंभीर आरोप लगाया गया है।रजनीश वर्मा द्वारा पचपेड़वा थाना पर प्रार्थना-पत्र दिया गया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि दिनाँक 24-02-2026 को रात साढ़े आठ बजे नीलेश सेक्रेटरी द्वारा फोन किया गया जिसमें कुछ विशेष जाति के व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से गायब करने की बात कही गई।पंचायत सहायक के इनकार करने पर सेक्रेटरी ने गाली गलौज देना शुरू किया और उठवाने की धमकी दी।पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि सेक्रेटरी से उसके जान को खतरा है।रजनीश वर्मा ने इस मामले को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में कुछ लिखा जिसे नीलेश श्रीवास्तव द्वारा डिलीट कर दिया गया और रजनीश को व्हाट्सएप ग्रुप से रिमूव कर दिया गया।तब रजनीश ने पर्सनल व्हाट्सएप पर चैट किया निसमें सेक्रेटरी ने माफी माँगा जिसका स्क्रीनशॉट मौजूद है।रजनीश ने बताया कि नीलेश द्वारा अपने अधीन कर्मियों पर अनैतिक दबाव बनाया जाता है और मानदेय भुगतान के लिए उन्हें परेशान किया जाता है।पीड़ित ने सेक्रेटरी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की माँग की है।इस संबंध में जब थाना प्रभारी पचपेड़वा ओम प्रकाश चौहान से जानकारी लेना चाहा तो उन्होंने कहा कि थाना पर नहीं हूँ,पहुँचकर जानकारी दूँगा।







