Home Blog शंकराचार्य पर फर्जी मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का जोरदार धरना, दिल्ली...

शंकराचार्य पर फर्जी मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का जोरदार धरना, दिल्ली को ज्ञापन सौंपा*

20
0
जौनपुर । ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों पर दर्ज यौन शोषण के फर्जी मुकदमे के खिलाफ कांग्रेसियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और मुकदमा वापस लेने की मांग की।
धरना को संबोधित करते हुए डा०प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि शंकराचार्य हिंदू धर्म के ध्वजवाहक हैं और उनका अपमान करना सनातन धर्म का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जानबूझकर प्रयाग माघ मेला क्षेत्र में शंकराचार्य और उनके शिष्यों को प्रताड़ित किया, उन्हें मारा-पीटा गया और ब्राह्मणों की शिखाओं को घसीटा गया। डा. सिंह ने कहा कि यह कृत्य भाजपा सरकार की कट्टरपंथी मानसिकता का प्रतीक है और हिंदू समाज इसे कभी माफ नहीं करेगा।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि भारतीय संविधान सभी को धार्मिक स्वतंत्रता देता है, लेकिन भाजपा सरकार संतो के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है।
धरना प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा सिंह समेत देवराज पांडेय, विनय तिवारी, राकेश सिंह डब्बू, शिव मिश्रा, राजकुमारी मिश्रा, शेर बहादुर सिंह, अरुण शुक्ला, अनिल दूबे आजाद, कृष्णचंद निषाद, राजीव निषाद, महात्मा शुक्ला, अजीत सिंह, डा. दिलीप यादव सहित दर्जनों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।