Home उत्तर प्रदेश व्यावसायिक गाय, बकरी एवं भैंस पालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण

व्यावसायिक गाय, बकरी एवं भैंस पालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण

JHANSI NEWS: रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में चल रहे व्यावसायिक बकरी पालन प्रमाणपत्र कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रतिभागियों को विभिन्न तकनीकी कार्यों में प्रायौगिक प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. दीपक उपाध्याय, डॉ. अंजलि, डॉ. पूजा तम्बोली, डॉ गौरव यादव ने इस दौरान प्रतिभागियों को गायों,बकरियों,भेसों के स्वास्थ्य परीक्षण, बधियाकरण, रिकॉर्ड कीपिंग, आहार प्रबंधन एवं संतुलित आहार निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी। 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक चलने वाले इस एक माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 13 प्रतिभागी शामिल हैं।

निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सुशील कुमार सिंह एवं अधिष्ठाता पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्धेश्य बुंदेलखंड क्षेत्र में व्यावसायिक स्तर पर बकरी पालन को बढ़ावा देना है, इससे ग्रामीणों को रोजगार और अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकें।