9 साल पहले हुए प्रस्ताव पर किया चर्चा,व्यापार मण्डल के कार्यालय एवं विश्रामालय भूमि आवंटन पर उठाई आवाज
FATEHPUR NEWS: जिला जिलाधिकारी से व्यापारी नेता रवि प्रकाश दुबे ने सोमवार को मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने व्यापार मंडल को भूमि आवंटन के लंबित मामले पर चर्चा की है।
इस दौरान व्यापारी नेता रवि प्रकाश दुबे ने जिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह को बताया कि नगर पालिका परिषद फतेहपुर ने 29 नवंबर 2014 की बोर्ड बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। इस बैठक में प्रस्ताव संख्या-36 के तहत कस्बा फतेहपुर दक्षिणी में गाटा संख्या 3015 की भूमि व्यापार मंडल को आवंटित करने का फैसला किया गया था। यह 0.0810 हेक्टेयर भूमि कार्यालय भवन और विश्रामालय के निर्माण के लिए दी जानी थी। इस निर्णय के बाद शासन से अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन 9 साल बीत जाने के बाद भी यह मामला लंबित है। व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से व्यापारियों के हित में इस मामले को जल्द से जल्द निपटाने का आग्रह किया। इस मुलाकात में जिला उपाध्यक्ष संजय मोदनवाल, जिला वितरक संघ अध्यक्ष प्रकाश सिंह, संगठन मंत्री राजकुमार मिश्रा, महामंत्री धीरेन्द्र सिंह, नगर महामंत्री मुन्ना सिंह और युवा जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे हैं।







