राष्ट्रपति को संबोधित डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
JALAUN NEWS: भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी शाखा जनपद जालौन द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। भाकपा के उपरोक्त ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि भाजपा के इशारे पर बिहार विधानसभा चुनाव में 65 लाख वोटों को मतदाता सूची से हटाने व कर्नाटक में वोटों की चोरी व हेराफेरी करने आदि आधा दर्जन से अधिक मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग भाजपा का आयोग बन कर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर सर्व का. सुधीर अवस्थी,का.विजय सिंह राठौर जिला मंत्री, का.देवेश चौरसिया, का. विनय पाठक, का. रामचरन, का. लक्ष्मी राठौर, का. राकेश, का. श्याम, का. रविन्द्र आजाद, का. गंगा सिंह, का. दिनेश राठौर, का. भारत सिंह, का. देवकीनन्दन,का.जहीर,का.रामकिशोर, आदि सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।







