Home उत्तर प्रदेश वोटों की रक्षा कर बनाएं पीडीए की सरकार: संजय विद्यार्थी

वोटों की रक्षा कर बनाएं पीडीए की सरकार: संजय विद्यार्थी

LUCKNOW NEWS: एस.आइ.आर.प्रभारी जनपद गोंडा एवं बलरामपुर निर्वतमान प्रत्याशी विधानसभा गौरा संजय विद्यार्थी के नेतृत्व में विधानसभा के सबना चौराहे पर वोटों की सुरक्षा के लिए मीटिंग आयोजित की गई। लोगों को जागरूक करने के लिए पार्टी द्वारा बनाए गए बीएलए से लेकर पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी सहित जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।  प्रभारी संजय विद्यार्थी नें कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल है वो वोटों की हेराफेरी कर सरकार बनाने का सपना देख रही है।आज गरीब नौजवान किसान परेशान हैं नौजवानों को रोजगार देने में सरकार पूरी तरह से फेल है  माध्यमिक शिक्षक भर्ती की परीक्षा आठ सालों में एकबार भी नहीं करा पाई है पांच पांच बार परीक्षा टाल दी गई। अभी कल ही प्रयागराज में लोकसेवा आयोग की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आम छात्रों पर पुलिसकर्मियों द्वारा बर्बरता की गई सोशल मीडिया के माध्यम से आप सबने देखा होगा।किसानों की आय भी दोगुनी नहीं हो सकी न ही हवाई चप्पल वाला हवाई जहाज की यात्रा कर पाया।
ये जरूर हुआ कि सब बेचने के कारण एयर इंडिया की उडाने रद हुई तब लोग बेहाल नजर आए। लोकतंत्र को बडा़ खतरा है इसलिए हम सबको अपने वोटों को बचाकर सत्ताइस में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।जिलाध्यक्ष सपा अरशद हुसैन नें कहा कि ये मुल्क हम सबका का है सदियों से इस देश में विभिन्न जाति धर्म के लोग एक साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से रहते आए हैं।वर्तमान सरकार हिंदू मुसलमान के बीच नफरत फैलाने का काम कर रही है।हम सब मिलकर पीडीए की सरकार बनाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता राजा विंदेश्वर प्रताप सिंह, मोहम्मद इस्लाम चौधरी, रहीश अहमद बब्बू, सरफराज हुसैन, सहान अख्तर,प्रतिभा यादव,शिवकुमार प्रजापति, राम जीत निषाद,गुरुबख्श राजभर,जिया प्रधान, नरेंद्र यादव,सुशील पांडेय, अमर यादव, सिद्धार्थ सिंह,संजय कनौजिया, संतोष यादव,राम चंद्र शर्मा, सूर्य प्रताप यादव,राम राज गौतम ,बब्लू सिंह, राकेश यादव, पवन शर्मा, बसंत यादव, मोहम्मद शाहिद, संतोष यादव, राम जीत निडर,आदि सपा नेता उपस्थित रहे।