PRAYAGRAJ NEWS: केशरवानी वैश्य सभा बहादुरगंज , प्रयागराज के तत्वावधान में 18 मई 2025 को संयोजक प्रेम नारायण केशरवानी की अगुवाई में सामुहिक विवाह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के उपलक्ष्य में विवाह में दान देने वालों को रविवार को सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही केशरवानी वैश्य सभा के चयनित कार्यकारिणी लक्ष्मीकांत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बृजेन्द्र प्रसाद, सतीश केशरवानी, प्रेम नारायण केशरवानी, मिश्रीलाल केशरवानी, सुनील केशरवानी, पार्षद नीरज गुप्ता, विवेक केशरवानी, बैधनाथ केशरवानी, जयप्रकाश, राकेश केशरवानी, सुरेंद्र कुमार गुप्ता सहित 12 सदस्यीय कमेटी को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभा अध्यक्ष श्रीराम केशरवानी ने कैबिनेट मंत्री को मंच पर विराजमान कर उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। नंदी ने कहा कि प्रयागराज में एक बड़ा धर्मशाला बनवाकर केशरवानी वैश्य सभा का विस्तार समाज के सहयोग से किया जाएगा, वैश्य समाज के युवा समाज की उन्नति के लिए आगे भी आएं। सर्वप्रथम सभी आगन्तुकों का स्वागत सभा अध्यक्ष श्रीराम जी केशरवानी ने किया। कार्यक्रम का संचालन रवि गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनूप केशरवानी, निशांत गुप्ता, धर्मेंद्र केशरवानी, हरिश्चंद्र गुप्ता भाई, कन्हैया लाल गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।







