Home आस्था विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया शिवद्वार धाम में जलाभिषेक

विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया शिवद्वार धाम में जलाभिषेक

SONBHADRA NEWS: मंगलवार को विहिप के विभाग मंत्री राजीव कुमार के आयोजकत्व मे श्रीराम सरोवर धर्म ध्वजा जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। यह यात्रा विश्व कल्याण की कामना लेकर बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई। सुबह साढ़े नौ बजे घोरावल स्थित गल्ला मंडी गेट से विभाग संयोजक राजीव कुमार के नेतृत्व में दो सौ से अधिक बाइक व दो दर्जन की संख्या में निजी वाहनों के काफिले के साथ शाहगंज, धर्मशाला रॉबर्ट्सगंज से सीधे नई बाजार होते हुए विजयगढ़ दुर्ग तक पहुचे। इस दौरान रास्ते में बारिश का आनंद लेते हुए सभी भक्त बोल बम, हर हर महादेव, व जय श्री राम का जयघोष करते हुए विजयगढ़ किले पर पहुंचे। जहाँ पर स्थित श्रीराम सरोवर से जल भरकर शिवद्वार धाम की यात्रा की शुरुआत की। कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। समूचा जिला हर हर महादेव जय श्री राम के जयघोष से गूंजता रहा। इस अवसर पर विहिप नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किसानु, नगर उपाध्यक्ष अमरीश सिंह, मंत्री जयप्रकाश सेठ, सहमंत्री मनोज कुमार मौर्य, रामानंद पान्डेय, जिला सहमंत्री नंदलाल उमर, प्रसून कुमार, जिला संयोजक शुभम कुमार लाला, गोविंद मोदनवाल, लवकुश अग्रहरि, श्याम जी बल्लू, विनोद पटेल, केवला प्रसाद, अनुराग अग्रहरि, नंदलाल, अशोक अग्रहरि, शिवम उमर समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे। देर शाम यात्रा पूरी करते हुए सभी लोग उमा महेश्वर की आरती के समय शिवद्वार पहुंचे। जहां पर जलाभिषेक किया और बाबा भोलेनाथ व माता पार्वती का दर्शन पूजन वंदन कर आशीर्वाद लिया।