Home उत्तर प्रदेश विहानिका के प्रथम जन्मोत्सव पर तांबेश्वर मंदिर में हुआ भंडारा

विहानिका के प्रथम जन्मोत्सव पर तांबेश्वर मंदिर में हुआ भंडारा

FATEHPUR NEWS: शहर के सिद्ध पीठ तांबेश्वर मंदिर में विहानिका दीक्षित के प्रथम जन्मोत्सव के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर परिवार को आशीर्वाद दिया। विहानिका के पिता नवीन दीक्षित और माता अनुभूति दीक्षित ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का पहला जन्मदिन घर पर न मनाकर भगवान के मंदिर में मनाने का निर्णय लिया। उनकी इच्छा थी कि इस शुभ अवसर पर अधिक से अधिक लोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें और बच्ची को आशीर्वाद दें। इसी भावना के साथ मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विहानिका के उज्ज्वल भविष्य और लंबी आयु की कामना की। भंडारे में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नाना विशंभर लाल तिवारी, सिद्धार्थ दीक्षित, सीमा दीक्षित, क्षमता तिवारी, कृपा शंकर तिवारी, छोटू पाल, अमित शर्मा, प्रकृति दीक्षित, पूजा तिवारी, भाव सिंह, अखिलेश कुमार, आनंद तिवारी, संदीप मिश्रा, हर्षित द्वेदी, अमित कुमार, नमन साहू, शांतनु दीक्षित, विक्की कटियार, प्रदीप, पिंटू, देवनारायण तिवारी, अरविंद कुमार, धीरज, धर्मेंद्र, आशीर्वाद, अमित दीक्षित, सत्यम राजपूत, आकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।