Home उत्तर प्रदेश विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व जिला प्रभारी बने दिलीप...

विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व जिला प्रभारी बने दिलीप पांडेय

JHANSI NEWS: जनपद के वरिष्ठ समाज सेवी व गरीबो के मसीहा कहे जाने वाले पंडित दिलीप पांडे पर विश्व हिंदू महासंघ ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए उनके मजबूत कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक पूज्य महंत मुकेश नाथ महाराज के आदेश अनुसार प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार कि संस्तुति पर दिलीप पांडेय को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समेत
जनपद का प्रभारी मनोनीत किया. इस अहम जिम्मेदारी मिलने के उपरांत दिलीप पांडेय के समर्थको व मित्रजनो ने सप्रेम भेंट व सोशल मीडिया पर मिलकर बधाई प्रेषित की. बताते चले पंडित दिलीप पांडे पूर्व में कई समाजसेवी संगठनों व सामाजिक कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभा चुके हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू महासंघ ने इनको झाँसी जनपद  का प्रभारी समेत राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है. यह पहली बार नहीं जब पंडित दिलीप पांडे को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, इससे पहले भी यह समाज में अपनी अहम भूमिका दर्ज कराते हुए अनेकों सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं. उन्होंने लॉकडाउन में भी गरीब, बेसहारा  व विकलांगों की हर संभव मदद की। इस दौरान उनके तीन परिजनों का भी निधन हो गया, लेकिन समाज सेवा का जज्बा दिल में लिए  दिलीप पांडे ने लोगों की मदद करने का काम नहीं छोड़ा। वह आज भी गरीब बेसहारा व विकलांगों की मदद कर रहे हैं। वह समाज के ऐसे महापुरुष हैं जिन्होंने जात-पात न देखकर हर वर्ग की मदद की है। हिंदू संगठन के महानगर अध्यक्ष होने के बावजूद उन्होंने धर्म की राजनीति न कर सभी जाति, धर्म के लोगों की मदद की।