MIRZAPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर ओझला पुल के पास गजिया कंतित हनुमान मंदिर, दुधनाथ मंदिर गजिया परिसर में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित सोहन श्री माली, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पिछड़ा वर्ग आयोग, ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता मार्च निकाला गया।
कार्यकर्ताओं के बीच अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर है। आइए, इस अवसर पर प्रकृति के संरक्षण, हरियाली संवर्धन और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण हेतु अपने संकल्प को और अधिक दृढ़ करें। हम अपने नागरिक कर्तव्य भी निभाएँ। नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी माँ को याद करते हुए देशवासियों से आग्रह किया है कि अपनी माता के सम्मान में और धरती माता की रक्षा के लिए कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएँ। पृथ्वी के बढ़ते तापमान को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। ‘एक परिवार, एक पेड़’ आज की आवश्यकता है। वृक्षारोपण में मुख्य रूप से हनुमान दास पुजारी, विन्ध्यवासिनी मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक मंडल मंत्री गोपाल अग्रवाल, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सूरज निषाद, मंडल मंत्री राहुल चंद्र जैन, धीरज तिवारी, शिवासु द्विवेदी, उत्कर्ष पांडेय, सुमन यादव, शक्ति केंद्र संयोजक शिव कुमार शर्मा, पंचम यादव, राकेश मौर्य, भोला मौर्य, राज कुमार दुबे, मनीष त्रिपाठी, नरेश कौशल, कृष्ण कुमार निषाद, राज कुमार निषाद, फूल चंद्र गुप्ता, शुभम श्रीमाली, नारायण यादव, जितेंद्र अग्रहरी, जितेंद्र यादव आदि प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।







