JHANSI NEWS: उच्च न्यायालय, लखनऊ के आदेश एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर झाँसी में संयुक्त टीम द्वारा विशेष रेस्क्यू अभियान चलाकर कठिन परिस्थितियों में रह रहे तीन बालकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। सभी बच्चों को आवश्यक संरक्षण प्रदान करते हुए उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अभियान के तहत इलाइट चौराहा और सीपरी बाजार क्षेत्र में सड़क पर रह रहे एवं असहाय बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित निकाला गया। यह कार्रवाई जिला बाल संरक्षण इकाई, सिटी चाइल्ड लाइन, वन स्टॉप सेंटर, जनसाहस सहित विभिन्न विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं की संयुक्त टीम ने की। प्रशासन ने बताया कि सड़क पर रहने वाले, अनाथ, परित्यक्त अथवा आपात स्थिति में मिले बच्चों की सुरक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए ऐसे विशेष रेस्क्यू एवं पुनर्वास अभियान आगे भी नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे।







