ब्लॉक प्रमुख डीघ ने फीता काटकर किया शिविर का शुभारंभ
BHADOHI NEWS: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ पर मंगलवार को विशाल मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नोडल अधिकारी डॉ.एके मौर्य के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुखbमनोज मिश्र ने फीता काटकर किया। इस दौरान मिश्र ने कहा कि मानसिक रोग बहुत तेजी से बढ़ रहा है। हर घर मे कुछ न कुछ समस्याएं रहती है। इसका समय रहते मनोचिकित्सक से उपचार कराना चाहिए। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और पूरी तरह निःशुल्क है। इसके रोकथाम के लिए समाज को जागरूक होने की अवश्यकता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.पीसी बिंद ने बताया कि प्रत्येक माह के तृतीय मंगलवार को मानसिक रोग से ग्रस्त व्यक्तियों के उपचार के लिए ओपीडी चलाया जाता है। मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के मनोचिकित्सक डॉ.अभिनव पांडेय द्वारा मानसिक रोग जिनमें चिंता, अवसाद, नशा, शिजोफ्रेनिया, मिर्गी, ओसीडी के लक्षण, कारण एवं उपचार पर बल दिया। नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ.अशोक परासर ने बताया की आज कल आत्महत्या बढ़ रहा है। जो मानसिक रोगों के कारण होता है। मानसिक रोग के उपचार में भेदभाव नही करना चाहिए और मानसिक रोगियों का ससमय परामर्श एवं उपचार करवाना चाहिए। मानसिक रोग कॉउंसलिंग से ठीक हो जाते है और मोबाइल एडिक्शन भी बढ़ रहा है। जिससे हमें बचना चाहिए। मनोचिकित्सकिय समाजिक कार्यकत्री डॉ.शांति नेvजिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ एवं मनकक्ष द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं से अवगत कराया। इस मौके पर समाजसेवी राम कृष्ण मिश्र, शशांक मिश्र, विपिन शुक्ला, डॉ.प्रदीप सिंह, डॉ.छत्रपाल, डॉ.सोनी सिंह, डॉ.डी.राव, डॉ.दीपक मिश्रा, डॉ.धीरज पांडेय, मंजीत श्रीवास्तव ब्लॉक एकाउंट मैनेजर, मो.आमिल, नायब के साथ समस्त चिकित्सक एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहें।







