Home उत्तर प्रदेश विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन 2 अगस्त को,जगह जगह होगा भव्य स्वागत

विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन 2 अगस्त को,जगह जगह होगा भव्य स्वागत

JHANSI NEWS: बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति के तत्वाधान में सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया । समिति के आयोजक संजीव सिंहऋषि ने पत्रकारों को जानकारी देते बताया कि बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है इस बार भी यह आयोजन श्रवण के पवित्र माह में  2 अगस्त को किया जा रहा है। यह द्विराज्यीय यात्रा है मध्य प्रदेश के रामराजा नगरी ओरछा धाम से चलकर झांसी के ग्वालियर रोड स्थित सिद्धेश्वर धाम मंदिर पर संपन्न होगी।  यह यात्रा लगभग 25 किलोमीटर की है। उक्त कावड़ यात्रा में लगभग लगभग छः हजार कांवरिया यात्री उनके साथ रथ पर भगवान भोलेनाथ के स्वरुप भगवान श्री राम दरबार, भारत माता के स्वरूप, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई एवं यात्रा के साथ लगभग 40-50 डी0जे0 शामिल रहेंगे।उन्होंने बताया कि कावड़ यात्रा का जगह-जगह है स्वागत होगा ओरछा से यह यात्रा प्रातः 10:00 बजे मध्य प्रदेश के जनप्रतिनिधि एवं महात्मा शुभारंभ करेंगे। यात्रा का जगह-जगह स्वागत होगा यात्रा जैसे ही उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रदेश करेगी उत्तर प्रदेश प्रशासन यात्रा को सहयोग करते हुए झांसी की सीमा में प्रवेश करायेगी। यात्रा के झांसी आने पर बस स्टैंड से महिलाएं कलश लेकर इस यात्रा में उनके साथ शामिल होगी यात्रा का पूरे मार्ग में लगभग 63 जगह स्वागत होगा। यात्रा में लगभग 100 छात्राएं रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में सबसे आगे चलेगी। यात्रा का भव्य स्वागत इलाइट चौराहे पर होगा।  जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश उमा भारती एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश के प्रभारी राज सभा सांसद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई के साथ बुंदेलखंड के जनप्रतिनिधियों सहित यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे। यात्रा का मुख्य आकर्षण  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रथम बार बुंदेलखंड कावड़ यात्रा पर राजकीय हेलीकॉप्टर से यात्रा के मार्ग पर पुष्प वर्षा कराई जा रही है । यात्रा का मार्ग ओरछा बेतवा नदी से प्रारंभ होकर सकरपुर क्षेत्र जिला- भगवानपुर, रिसाला चुंगी, बस स्टैंड, कचहरी चौराहा, जेल चौराहा, इलाईट चौराहा, जीवन शाह, बीकेडी चौराहा से ग्वालियर रोड सिद्धेश्वर मंदिर पर संपन्न होगी। इस पत्रकार वार्ता के दौरान सिदेश्वर पीठ के धर्माचार्य हरिओम पाठक, बबीना विधायक  राजीव सिंह, लल्लन महाराज, संजीव अग्रवाल लाला, रोहित, सत्यम महाराज आदि लोग मौजूद रहे ।