Home उत्तर प्रदेश विवेचनाओं के निस्तारण में पारदर्शिता को लेकर एएसपी ने मातहतों की कसी...

विवेचनाओं के निस्तारण में पारदर्शिता को लेकर एएसपी ने मातहतों की कसी नकेल

PRATAPGARH NEWS: अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने मुख्यालय पर लालगंज सर्किल के थानों के अन्तर्गत अपराध समीक्षा बैठक में शुक्रवार को मातहतों की जमकर नकेल कसी। उन्होने दरोगाओं को विवेचनाओं के निस्तारण में समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित कराए जाने के कडे निर्देश दिये। एएसपी बृजनंदन राय ने लालगंज, सांगीपुर, उदयपुर, संग्रामगढ़, लीलापुर थानों में लंबित विवेचनाओ की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होने कहा कि विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कडी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं उन्होने थानों पर फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण मे भी थाना प्रभारियों से स्वयं मानीटरिंग किये जाने को कहा। उन्होने महिला अपराध तथा दलित उत्पीड़न के मुकदमो मे वांछितो के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की प्रगति को असंतोषजनक माना। इस दौरान लालगंज सीओ आशुतोष मिश्र भी मौजूद रहे।