Home उत्तर प्रदेश विवाहिता की प्रताड़ना को लेकर ससुरालीजनों पर केस दर्ज

विवाहिता की प्रताड़ना को लेकर ससुरालीजनों पर केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: विवाहिता को दहेज के लिए प्रताडित करने को लेकर लालगंज पुलिस ने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली के सराय जगत सिंह निवासी उदित नारायण पाल की पुत्री सीता पाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी शादी बीते वर्ष 2023 में आठ मई को लालगंज कोतवाली के पूरे शिवावैश्य जलेशरगंज निवासी उमेश पाल पुत्र राजाराम पाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की प्रताड़ना को लेकर पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर आरोपी ससुर राजाराम, सास लीलावती, जेठ राकेश, मुकेश तथा पति उमेश के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि केस दर्ज किया गया है, आरोपियो के खिलाफ कडी कार्रवाई होगी।