डीएम के माध्यम से भेजा राज्यपाल व उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन, समाधान की मांग की
BHADOHI NEWS: जिले के विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। जहां पर उन समस्याओं के समाधान के लिए डीएम के माध्यम से राज्यपाल व उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। वहीं चेतावनी दी कि समाधान न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि वीरापुर, घटमपुर, आनंदडीह, टेमा, गौरा, गंगारामपुर, भिखमापुर, कनकपुर आदि गांवों से होकर गुजरने वाले जलनिकासी नाले पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा राजस्व विभाग की मिलीभगत से अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे हजारों घरों में जलजमाव का खतरा उत्पन्न हो गया है। नाले से संबंधित दस्तावेजों के संदिग्ध रूप से गायब होने की भी गंभीर आशंका जताई गई। कहा कि ग्राम पंचायत पंचपटिया (मौजा डिबुई) में प्राथमिक विद्यालय एवं पंचायत चुनाव केंद्र होने के बावजूद अब तक संपर्क मार्ग नही बना, घमहां से गडौरा मार्ग (वाया युग निर्माण बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय, फत्तूपुर) पर पक्की सड़क के अभाव में छात्रों को कठिनाई हो रही। पनईपुर पानी टंकी अजयपुर मार्ग से बलभद्रपुर मार्ग की जर्जर स्थिति, औराई चीनी मिल के वर्षों से बंद पड़े रहने, भदोही बस स्टैंड पर बसों के ठहराव न होने, अभोली सीएचसी शुरू न होने, माधोसिंह में जाम की समस्या एवं बनकट क्षेत्र में नाली की खराब स्थिति जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। कोऑर्डिनेटर प्रभारी भदोही दयाशंकर पांडेय जी ने कहा कि भदोही की जनता लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते समस्याएं दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र दुबे राजन, सुरेशचंद्र मिश्र, दीनानाथ दुबे, सुरेश गौतम, संतोष सिंह, त्रिलोकीनाथ बिंद, सुरेश चैहान, नाजिम अली, रमाशंकर बिंद, राजाराम दुबे, महेशचंद्र मिश्र, अकबर अंसारी, रंगनाथ दुबे, जजलाल राय, शमशीर अहमद, शक्ति मिश्र, करन मौर्य, गौरव उपाध्याय, उपेंद्र भारती, राकेश पाल, राजेश पाल, संतोष पाल, चंद्रेश तिवारी अनीश शेख, कमलेश शुक्ला, रमेश चैबे, सनाउल्लाह हाशमी, रामसजीवन गौतम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।







