प्रयागराज। अभी भी महिलाओं के समक्ष कई चुनौतियों खड़ी है। इसे स्वयं ही समाधान निकालना पड़ेगा। पुरुष तथा महिला को साथ साथ मिलकर आने वाली समस्याओं का समाधान निकालना होगा। यह विचार भाजपा प्रदेश संयोजक, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार, अनामिका चैधरी ने विश्व युवक केन्द्र, वसेरा तथा श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल शिवकुटी प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सेमिनार, प्रतियोगिता तथा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा ही एकमात्र शस्त्र है जिससे महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकता है।
विशिष्ट वक्ता प्रभा अग्रवाल, सचिव, श्री नारायण आश्रम ने बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करके महिलाओ को सशक्त बना सकती है। आज शिक्षा, अधिकारों साथ नौकरीपरक हो गया है। जिससे वे जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर पा रही है। सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए कि शिक्षा के बाद दस वर्षों तक परिवार की जिम्मेदारी निर्वहन के पश्चात नौकरी की उम्र 35 वर्ष कर दिया जाय। इससे महिलाएं जिम्मेदारी के साथ स्वयं सशक्त हो जाएगी। मुख्य वक्ता डॉ विनीता विश्वकर्मा प्रबन्ध निर्देशक विनीता हॉस्पिटल ने बताया कि स्वस्थ रहकर ही महिला सशक्तिकरण संभव है। विशिष्ट अतिथि डॉ नीलम सिंह, प्रमुख, विधि संकाय, ए डीसी ने बताया कि महिलाओं को सुरक्षित तथा सशक्त बनाने के लिए संविधान में कई अधिकार तथा कानून है। समय समय पर आवश्यकता पड़ने पर संविधान में संशोधन करके नए कानून बनाए जाते है, जिससे महिला सशक्तिकरण का सपना साकार हो सके।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी डॉ विनीता विश्वकर्मा , डॉ नीलम सिंह, रवींदर पल कौर बर्डी, शिवांगी सिंह, अर्चना शुक्ला, स्मृति मालवीया, प्रिया श्रीवास्तव, नीलिमा रावत, सरिता मिश्रा, प्रभा अग्रवाल, लाल मुन्नी गुप्ता, जूही जायसवाल, रूबी खरे, तथा परिधि घोष को सामाजिक कार्यकर्ता महेश प्रताप सिंह स्मृति महिला शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित किया गया। महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिये जगत नारायण यादव, डॉ बाल कृष्ण पाण्डेय, डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय, ईश्वर शरण शुक्ल, आलोक मालवीय, आशीष कुमार शर्मा, संजय कुमार यादव, उमा शंकर गुप्ता, पवनेश उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद मिश्र, दिलीप चंद्र पाण्डेय, अंकित तिवारी, बृजेश केसरवानी, राजेन्द्र पाण्डेय, हिमांशु गुप्ता, सूर्य प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार दुबे, नीरज खरे, प्रमोद कुमार घोष तथा रमाकांत दुबे को महिला शक्ति प्रेरक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को निबंध चित्रकला प्रतियोगितामें प्रथम द्वितीय तथा तृतीय साथ प्राप्त करने, सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होने पर प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधानाचार्या रविंदर पाल कौर बिरदी ने बताया कि श्री नारायण आश्रम की स्थापना ही महिला सशक्तिकरण का जीवंत है। विद्यालय मे शिक्षा के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने के विभिन्न गतिविधियों को संचलित किया जाता है।







