Home उत्तर प्रदेश विधायक विनय वर्मा का संदेश अमेरिका कर रहा टैरिफ का हमला, पाकिस्तान...

विधायक विनय वर्मा का संदेश अमेरिका कर रहा टैरिफ का हमला, पाकिस्तान को ढाल बनाकर कर रहा ब्लैकमेल’

SIDHARTH NAGAR NEWS: शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विधानसभा क्षेत्र की बहनों और समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर देश की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। विधायक वर्मा ने रक्षाबंधन को भाई-बहन के प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस बार यह पर्व देश की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प का अवसर है। उन्होंने अमेरिका पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अमेरिका टैरिफ का आक्रमण कर रहा है और भारत के दुश्मन पाकिस्तान को ढाल बनाकर हमें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। वर्मा ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम उन सभी ‘आसुरी शक्तियों’ से अपने देश की रक्षा करेंगे जो व्यापार या आतंकवाद के नाम पर निर्दोष लोगों को निशाना बनाते हैं। उन्होंने लोगों से अपने नेतृत्व पर भरोसा रखने और उन्हें समर्थन देने का आह्वान किया। विधायक ने भावुक होते हुए कहा, हम एक रोटी कम खाएंगे, लेकिन ऐसे राक्षसों के आगे नहीं झुकेंगे जो हमारे नागरिकों को निशाना बनाना चाहते हैं। यह बयान सरताज आलम की रिपोर्ट में प्रकाशित हुआ है।