Home उत्तर प्रदेश विधायक ने 30 बाढ़ प्रभावित परिवारों में वितरित कि सामाग्री

विधायक ने 30 बाढ़ प्रभावित परिवारों में वितरित कि सामाग्री

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लिया स्थिति का जाएगा, दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश

BHADOHI NEWS: विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे ने गुरुवार को तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित 30 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री पैकेट वितरित किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्राम रामपुर घाट, छेछूआ भूर्रा, डेंगुरपुर, इटहरा, अमिलौर व अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। 
इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र डीघ ब्लाक के गांवों का दौरा कर गंगा नदी से प्रभावित बाढ़ क्षेत्रों को देखा व स्थानीय बाढ़ पीड़ित लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना। बाढ़ आपदा से बचाव के लिए उपस्थित एसडीएम भानसिंह सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। विधायक ने बताया कि बाढ़ की स्थिति अब खतरे की सीमा के अंदर है। जलस्तर में वृद्धि हुई है पानी बढ़ने के कारण कई गांवों का मेरे द्वारा भ्रमण किया गया है। जनता को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसलिए सभी व्यवस्थाएं मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आवागमन हेतु नाव, पानी निकालने के बाद कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, फसलों का सर्वे कराकर क्षति हुई फसलों का उचित मुआवजा प्रदान कराने आदि का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा लोगों के खाने-पीने के साथ ही महिलाओं, पुरुषों के रहने की व्यवस्था का निरीक्षण कर उनके लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं।