हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली गति
FATEHPUR NEWS: हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं सपा नेत्री ऊषा मौर्य ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए सीसी मार्गों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। विधायक ऊषा मौर्य ने ग्राम आलमतारा (मजरे हसनपुर कसार), ग्राम अशीषपुर (मजरे बघौली) तथा ग्राम दरियापुर सहित अन्य गांवों में सीसी मार्ग का विधिवत लोकार्पण किया। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी, विशेषकर बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास ही वास्तविक प्रगति का आधार है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे गांव के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस मौके पर छेदीलाल मौर्य, हरिश्चंद्र मौर्य, अब्दुल काफ़ी, अब्दुल राफे, कमर अली, प्रधान तेज सिंह यादव, कमलेश चौधरी, मुकेश कुमार, कुंवर बहादुर, मनोज कुमार, हुबलाल प्रजापति, गरीबे पासवान, रामू पासवान, केशन प्रजापति, सन्यासी पाल, अमृत लाल प्रजापति, रामदेव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।







