एसई कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन करते विद्युतकर्मी
BHADOHI NEWS: विद्युतकर्मियों का पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को भी विद्युतकर्मियों ने अधीक्षण अभियंता (एसई) कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान राज्य विद्युत परिषद जुनियर इंजिनियर संगठन के क्षेत्रीय सचिव इं.अभिषेक प्रजापति ने कहा कि विद्युतकर्मी निजीकरण के विरोध में लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी सरकार द्वारा निजीकरण के फैसले पर रोक नहीं लगाई जा रही है। संगठन के मंडल अध्यक्ष इं.कुंवर ज्योति प्रकाश ने कहा कि निजीकरण न तो उपभोक्ताओं के हित में है और न ही यह वह कर्मचारियों के ही हित में है। ऐसे में सरकार निजीकरण के फैसले को वापस ले। ताकि कर्मचारी अपना विरोध-प्रदर्शन खत्म कर काम पर पूरी तरह से लौट आए। सचिव मनोज कुमार ने कहा कि अगर सरकार द्वारा निजीकरण के फैसले को वापस नहीं लिया गया तो बिजली कर्मचारियों का विशेष प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा बल्कि आंदोलन को और भी तेज कर दिया जाएगा। इसलिए सरकार से कहना चाहते हैं कि बिजली का निजीकरण करने के निर्णय पर रोक लगाए। विद्युतकर्मियों को अनावश्यक रूप से आंदोलन करने के लिए विवश न करें। इस मौके पर संघर्ष समिति के संयोजक तुषार राय, सत्यप्रकाश, शैलेंद्र मौर्य, प्रमोद चैहान, रविंद्र प्रताप यादव, ब्रह्मदत्त पटेल, लवकेश सिंह, मनोज कुमार, इंदल मौर्य, रितेश अग्रहरी, सत्य प्रकाश यादव, विजय नारायण सिंह, दीपक पटेल, सागर श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।







