Home उत्तर प्रदेश विद्युत करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत हादसे से...

विद्युत करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत हादसे से मृतक के परिवार में मचा कोहराम

BHADOHI NEWS: थाना क्षेत्र के घोसिया नगर के वार्ड न.9 सदर रोड पर स्थित एक किराना एवं जनरल स्टोर के दुकानदार की विद्युत करंट की चपेट में आने से सोमवार को मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा रहा। गोपीगंज नगर के चिकन गली निवासी मो.शाहिद (30 वर्ष) पुत्र स्व.युनूस उक्त स्थान पर चंद्रशेखर बरनवाल के किराए के मकान में किराना एवं जनरल स्टोर का दुकान चलाते थे और वें उसी में रहते भी थे। आज सुबह के समय उठने के बाद शाहिद दुकान खोलकर कूलर का तार लगा रहे थे। इसी बीच वें विद्युत करंट की चपेट में आ गए। उसी समय ग्राहक दुकान पर सामान लेने के लिए पहुंचे। जहां पर ग्राहक ने दुकानदार को आवाज दी। लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो ग्राहक दुकान के अंदर गया। जैसे ही उसने शाहिद को छुआ तो वें जमीन पर गिर पड़े। उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। जिसकी सूचना मृतक के परिजनों के साथ ही साथ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई थी। शव का पंचनामा कराकर परिजन अपने निवास स्थान गोपीगंज लेकर चले गए। शाहिद की शादी नहीं हुई थी। वें फिलहाल अविवाहित थे।