PRAYAGRAJ NEWS: भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती माह के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय युवा खत्री समाज (रजि.)के तत्वावधान में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला,निबंध एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इसके साथ ही ग्रैंड फिनाले के लिए डांस ऑडिशन भी आयोजित हुआ जिनमे में बच्चों ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया। प्रतियोगिताएँ मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज,करछना तथा एस.एस.एस.भारती जूनियर हाई स्कूल,दरियाबाद,सरस्वती विद्या मंदिर,काशी नरेश जूनियर हाई स्कूल, जया बच्चन इंटर कालेज महुआरी,सहित विभिन्न विद्यालयों में संपन्न हुईं। विद्यार्थियों ने चित्रकला, निबंध एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं में अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा।
इसी क्रम में मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज,करछना में ग्रैंड फिनाले के लिए डांस ऑडिशन आयोजित किया गया,जहाँ प्रतिभागियों ने फिनाले में स्थान बनाने के लिए पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। वहीं दूसरा ऑडिशन अलख नंदा वेलफेयर फाउंडेशन फाफामऊ,आयोजित हुआ। यहाँ तीन वर्ष मुहम्मद तेयमूर एक नन्हे-मुन्ने प्रतिभागी ने लोकप्रिय गीत “डुबी-डुबी डम-डम” पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों और निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया। उसकी मासूमियत, आत्मविश्वास और मंच प्रस्तुति की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय युवा खत्री समाज का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएँ आयोजित करना नहीं, बल्कि बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराना है। आज जिन बच्चों ने चित्रकला, निबंध, मेहंदी और नृत्य जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वही भविष्य में प्रयागराज का नाम प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा बहल, राष्ट्रीय महासचिव अखिल कक्कड़, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद टंडन (पप्पन जी) तथा प्रदेश अध्यक्ष बृजेश सिडाना, मदन मोहन शंखधर,सतेन्द्र कुमार, अंजनी सिंह, नीलम शर्मा, शमशीदा बेगम,सोमवती मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को सही दिशा और अवसर देना ही संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। आगामी दिनों में भी जनपद के विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का क्रम जारी रहेगा, जबकि चयनित प्रतिभागियों का भव्य सम्मान एवं ग्रैंड फिनाले एक अगस्त को आयोजित समारोह में किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति गौतम चौधरी, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की गरिमामयी उपस्थिति रहेंगे।
Home उत्तर प्रदेश विद्यालयों में चित्रकला, निबंध,मेहंदी प्रतियोगिताएँ, डांस ग्रैंड फिनाले ऑडिशन में बच्चों ने...







