Home उत्तर प्रदेश विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया छात्रा खुशबू का जन्मदिन

विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया छात्रा खुशबू का जन्मदिन

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हिसामपुर परसखी में सोमवार को कक्षा पांच की छात्रा खुशबू का जन्मदिन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने मिलकर छात्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और खुशियां साझा कीं। प्रधानाध्यापक रामकृष्ण साहू की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रा खुशबू ने अपने सहपाठी बच्चों के बीच टाफी वितरित कर सभी का उत्साह बढ़ाया। जन्मदिन समारोह के दौरान विद्यालय का माहौल उत्सव जैसा बना रहा और बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। प्रधानाध्यापक  ने बताया कि विद्यालय में बच्चों का जन्मदिन मनाने से उनमें आत्मविश्वास, उत्साह और विद्यालय के प्रति अपनापन बढ़ता है। इससे बच्चों को एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने का अवसर मिलता है और विद्यालय आने के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ती है। इस अवसर पर शिक्षिका माया सिंह, रिया सेठी, संध्या देवी पटेल व बीरेंद्र कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य लोग उपस्थित रहे।