PRATAPGARH NEWS: जनपद प्रतापगढ़ में माह अगस्त 2026 की विद्यालय प्रबन्ध समिति (VMC/SMC) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री आशीष मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ एकेडमिक रिसोर्स पर्सन श्री राहुल मौर्य, विद्यालय प्रभारी श्री दुर्गेश मिश्र, सहायक अध्यापिका श्रीमती प्रियंका पटेल, शिक्षामित्र श्रीमती लालती सिंह, विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं अन्य सम्मानित सदस्यों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन, छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति, आधार सत्यापन, विद्यालय विकास, स्वच्छ एवं सुरक्षित विद्यालय वातावरण तथा अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय परिवार एवं समिति के सदस्यों से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। बैठक का समापन सभी सदस्यों द्वारा विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता एवं विकास के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करने के संकल्प के साथ हुआ।







