PRATAPGARH NEWS: घर से विद्यालय पढ़ने के लिए गया छात्र गायब हो गया। परेशान परिजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के मिश्रपुर धनऊ का पुरवा गांव निवासी राज यादव पुत्र रामकुमार यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती दो फरवरी को उसका पुत्र राहुल यादव सांगीपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ने गया था। घर न लौटने पर परेशान परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन छात्र का कहीं पता नही चल सका। थक हारकर पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।







