Home उत्तर प्रदेश विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोर कानूनगो को रंगेहाथ धरदबोचा

विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोर कानूनगो को रंगेहाथ धरदबोचा

PRATAPGARH NEWS: प्रयागराज विजिलेंस टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर तहसील में तैनात कानूनगो अयूब खान को 10 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार रामनगर मांधाता निवासी राजाराम ने वरासत दर्ज कराने के लिए कानूनगो से संपर्क किया था। इस दौरान अयूब खान ने दस हज़ार रुपये रिश्वत की मांग की थी पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन प्रयागराज से की शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम समाधान दिवस पर तहसील पहुँची और जैसे ही कानूनगो ने रिश्वत की रकम हाथ मे लिया उसे मौके पर ही धरदबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मानधाता थाने लाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।