Home उत्तर प्रदेश विजयीपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मनाई गई वीरांगना फूलन देवी की...

विजयीपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मनाई गई वीरांगना फूलन देवी की जयंती

आयोजनों में जीवन संघर्ष और सामाजिक योगदान पर हुई चर्चा, बुजुर्गों को किया गया सम्मानित
FATEHPUR NEWS: विकासखंड विजयीपुर क्षेत्र के महावतपुर असहट, पोखरी गढ़ा और थुरियानी मजरे रायपुर भसरौल में सोमवार को पूर्व सांसद एवं वीरांगना फूलन देवी की जयंती अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक सरोकार और योगदान पर विस्तार से चर्चा की। महावतपुर असहट में सपा नेत्री रत्नेश रत्ना के नेतृत्व में जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के बुजुर्गों एवं सम्मानित लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने फूलन देवी के संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वहीं पोखरी गढ़ा में सपा नेता नरेश कोरी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान फूलन देवी के जीवन संघर्ष और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व एवं संघर्ष को याद किया गया। इसी क्रम में थुरियानी मजरे रायपुर भसरौल में पूर्व डीआईजी रामतीर्थ परमहंस के नेतृत्व में फूलन देवी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन और समाज के वंचित वर्गों के लिए उनके योगदान पर चर्चा की। इस मौके पर शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष महफूज खान, विधानसभा अध्यक्ष अफसर अली, ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद निषाद, कमलेश निषाद, भूप नारायण निषाद, मोतीलाल निषाद, उदय प्रताप, मंडेला यादव, सत्य प्रकाश, पप्पू निषाद, अकबर अली, प्रवीण कुमार, केके निषाद और अतर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।