एचएन बहुगुणा पीजी कालेज के एनएसएस शिविर का समारोहपूर्वक हुआ शुभांरभ
PRATAPGARH NEWS: हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कालेज लालगंज में शनिवार को सप्तदिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ। पूर्व प्राचार्य प्रो0 डॉ0 राजकुमार पाण्डेय व प्राचार्य डॉ0 ऋचासुकुमार एवं एसडीओ दूरसंचार इं. जितेन्द्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन किया। शिविरार्थी छात्रा आकांक्षा व चांदनी ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान तथा देशगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 फणीन्द्र नारायण मिश्र ने प्रारम्भ में शिविर के उददेश्य पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ0 राजकुमार पाण्डेय ने कहा कि विकसित भारत का उददेश्य बहुमुखी विकास के साथ दुनिया को भारत के शांति दर्शन की मजबूती व राष्ट्रीय सम्प्रभुता की सुरक्षा है। उन्होने कहा कि एनएसएस का उददेश्य अनुशासन के साथ चरित्र निर्माण व विविध सामाजिक एवं राष्ट्रीय उत्तरदायित्व के प्रति सजगता है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने युवा शक्ति की सफलताओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसडीओ दूरसंचार इं. जितेन्द्र त्रिपाठी ने युवाओं से लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आहवान किया। संचालन डॉ0 गंगाधर मिश्र ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के साथ शिविरार्थियों को उड़ीसा में राष्ट्रीय सेवा योजना के सेमिनार में प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रमाण पत्र भी अतिथियों ने प्रदान किया। आभार प्रदर्शन प्राचार्य डॉ0 ऋचासुकुमार ने किया। इस मौके पर डॉ0 वाचस्पति मिश्र, डॉ0 श्याम नारायण त्रिपाठी, डॉ0 संतोष मिश्र, डॉ0 ऐश्वर्य तिवारी, डॉ0 सियाराम मौर्य, डॉ0 ओमप्रकाश पाण्डेय, डॉ0 प्रियंका शुक्ला, डॉ0 आयुषी शुक्ला आदि रहे।








