Home उत्तर प्रदेश विकसित भारत अम्बेस्डर चौलेंज में पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी टॉप 5...

विकसित भारत अम्बेस्डर चौलेंज में पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी टॉप 5 में हुई शामिल

215
0

भाजपा द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे अभियान में पूर्व महापौर ने हासिल की उपलब्धि,नमो एप पर प्राप्त हुआ सर्टिफिकेट,नरेंद्र मोदी एप से ट्वीट कर दी बधाई

प्रयागराज : भारतीय जनता पार्टी के विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नमो एप पर पूरे देश में चलाए जा रहे 100 डे चैलेंज और ब्रांड एम्बेसडर मुहिम में प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने इस सप्ताह टॉप 5 में अपना स्थान बनाते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है। भाजपा द्वारा पूरे देश में नमो ऐप पर 100 दिनों की प्रतियोगिता चल रही है, जिसमें पूरे देश में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता प्रतिभाग कर रहे हैं और मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नरेंद्र मोदी एप से एक्स पर पोस्ट कर पूरे देश के विकसित भारत एम्बेसडर चौलेंज का पिछले महीने का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें प्रयागराज की निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी को 5 वां स्थान प्राप्त हुआ, जिसके बाद उन्होंने विश्व के लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार ज्ञापित किया और सभी सभी नमो ऐप से जुड़कर विकसित भारत का एंबेसडर बनने का आह्वान किया।

पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो भी कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उसका लाभ हर वर्ग, हर जाति और हर आर्थिक वर्ग के व्यक्ति को हुआ है। यही कारण है कि लोग स्वतः आगे आकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ ही नमो एप से जुड़ रहे हैं।
माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जो एक लाभार्थी वर्ग उभरा है, जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है, उससे समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के जीवन में बदलाव आया है।
लगातार इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं। जनता के बीच जाकर कैम्प के माध्यम से और लोगों के बीच जाकर जनसम्पर्क के माध्यम से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील कर रहे हैं। जनता के उत्साह और विश्वास को देखते हुए हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में हम और वृहद स्तर पर उपलब्धि प्राप्त करेंगें। प्रधानमंत्री की जो लोकप्रियता है, जनप्रियता है और उनकी योजनाओं का जो लाभार्थी वर्ग है, वह नमो एप अभियान से तेजी के साथ जुड़ रहा है।