Home उत्तर प्रदेश वाहन किस्त के नाम पर हुए साइबर फ्रॉड के 6700 रुपये पीड़ित...

वाहन किस्त के नाम पर हुए साइबर फ्रॉड के 6700 रुपये पीड़ित के खाते में कराए गए वापस

BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) पीड़ित व्यक्ति बृहस्पति कुमार तिवारी पुत्र सीताराम तिवारी निवासी अतरौला थाना सादुल्लाह नगर बलरामपुर के साथ दिनांक 30.04.2026 से अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक से 6700 रुपये दो पहिया वाहन का किस्त जमा करने के नाम पर अपने खाते में डलवा लिया गया था जिस पर आवेदक द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर अपन शिकायत दर्ज कराया गया।
रुपया वापसी का विवरण

साइबर हेल्पडेस्क थाना सादुल्लानगर द्वारा उक्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी माध्यम से जांच की गई। जांच के दौरान पीड़ित के ठगी गयी कुल – 6700 रुपये की धनराशि विपक्षी से वार्ता के क्रम में सफलता पूर्वक वापस कराए गए।
नागरिकों से बलरामपुर पुलिस की अपील
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते धनराशि होल्ड कर वापस कराई जा सके।