Home अमेठी वार्षिक परीक्षाफल एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह में नौनिहाल हुए प्रफुल्लित

वार्षिक परीक्षाफल एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह में नौनिहाल हुए प्रफुल्लित

PRATAPGARH NEWS: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध एवं जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश द्वारा संचालित सरस्वती शिक्षा मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्रामभारती (यूपी बोर्ड), परतोष अमेठी में दिनांक 30 मार्च 2026 को वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, प्रबंधक ओंकार नाथ शुक्ला, प्रांतीय समिति सदस्य अशोक कुमार सिंह, समिति सदस्य प्रेम कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य संतोष कुमार मिश्र तथा मुख्य अतिथि डॉ. संतोष कुमार यादव उपस्थित रहे। अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य संतोष कुमार मिश्र ने कराया, जबकि कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने किया। समारोह में शिशु कक्षा से लेकर कक्षा 11 तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, हेलो की सांकल, टिफिन, ज्योमेट्री बॉक्स एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति, निबंध, थाल सज्जा, रंगोली, संस्कृति ज्ञान परीक्षा, खेलकूद, ज्ञान-विज्ञान मेला, सुलेख एवं वेशभूषा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मुख्य अतिथि डॉ. संतोष कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज के बच्चे ही देश के भविष्य के जिम्मेदार नागरिक हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने में विद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को निराश न होने और आगामी सत्र में पूरी लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रबंधक ने परीक्षा परिणाम की सराहना की, वहीं प्रधानाचार्य संतोष कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें गुरुजनों एवं अभिभावकों का सम्मान करने तथा ईमानदारी, अनुशासन और सत्य के मार्ग पर चलने की सीख दी।