खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एवं फीता काटकर आरपीएल का उद्घाटन करते पूर्व क्रिकेटर ताज मुस्तफा
PRAYAGRAJ NEWS: वसीयाबाद टाइगर, प्रयाग पेंट और दिलदार स्ट्राइकर ने रसूलपुर प्रीमियर लीग (आरपीएल) के लिए खेली जा रही 14वीं हाजी एखलाक खान एवं हाजी बदरूद्दीन खान स्मृति टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले मैच में वसीयाबाद टाइगर ने हम्द डेरी तुलसीपुर को दस रन से हराया। वसीयाबाद टाइगर ने 10 ओवर में 7 विकेट पर 120 रन (हिमांशु 24, फैज अली 20, कद्दाफी खान 15, फहद 3/37, जैफ खान 2/27) बनाए। जवाब में हम्द डेरी तुलसीपुर की टीम 10 ओवर में 6 विकेट पर 110 रन (फहद 40, सोहेल खान 33, सूर्यांश 3/29, फैज अली 2/20) पर सिमट गई। सूर्यांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में प्रयाग पेंट रसूलपुर ने द क्रिस्टल गार्डन बगिया को दस विकेट से हराया। द क्रिस्टल गार्डन बगिया ने 10 ओवर में 8 विकेट पर 100 रन (इमरान खान 33, आमिर 21, दीपेंद्र 3/04, देवेंद्र 2/15, मोहम्मद अनस 2/32) बनाए। जवाब में प्रयाग पेंट ने 6.2 ओवर में बिना विकेट के 102 रन (कुलदीप 44 नाबाद, दिव्यांश 44 नाबाद) बना लिए। कुलदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
तीसरे मैच में कुम्बियाना वारियर्स ने 10 ओवर में दो विकेट पर 104 रन (सकलेन खान 41 नाबाद, अनुराग 29, आयुष कपाड़िया 18, साहिल व गोला एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में दिलदार स्ट्राइकर ने 9.3 ओवर में दो विकेट पर 108 रन (साहिल 54 नाबाद, अनस अहमद 31, सकलेन व कौनेन खान एक-एक विकेट) बना लिए। साहिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ क्रिकेटर ताज मुस्तफा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके और फीता काटकर किया। इस मौके पर कुतुबुद्दीन खान, रॉकी खान, एहतेशाम, डॉ. जुबेर अहमद, गामा खान, मोहम्मद अकरम खान, हफीज खान, इनायत रसूल, असलम खान आदि मौजूद रहे।







