Home उत्तर प्रदेश वर्षा जल संचयन के साथ भू-जल प्रदूषण को रोकना हमारा मूल कर्तव्य...

वर्षा जल संचयन के साथ भू-जल प्रदूषण को रोकना हमारा मूल कर्तव्य : उप निदेशक अर्थ एवं संख्या

भूजल सप्ताह के दूसरे दिन बच्चों को सिखाये पानी बचाने के गुर

JHANSI NEWS: भूगर्भ जल विभाग एंव वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विकास खण्ड बबीना में विभिन्न आयोजन किए गये। भूजल सप्ताह के दूसरे दिन एक ओर जहां ग्राम पंचायत पृथ्वीपुर नया खेड़ा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया तो वहीं, छात्र-छात्राओं के साथ “भूजल का महत्व एंव उसकी उपयोगता” विषयक संवाद स्थापित कर भूजल संरक्षण, भूजल संचयन और उसके कुशल प्रबन्धन के बारे में विस्तार से बताया गया। इस बीच अटल भूजल योजना सम्बन्धित लद्यु फिल्म दिखाकर बच्चों को पानी बचाने के गुर सिखाये गये। “जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित” थीम पर आयोजित भूजल सप्ताह के दूसरे दिन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक श्री एसएन त्रिपाठी ने पत्नी श्रीमती रेखा त्रिपाठी सहित भूगर्भ जल विभाग के नोडल अधिकारी मनीष कुमार कनौजिया एवं सहायक भू-भौतिकविद आकाश दीप आदि ने विद्यालय परिसर में गुलमोहर, आवलां, अमरूद, आम एवं मौसमी आदि फलदार वृक्षों का रोपण कर किया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ भूजल का महत्व एवं उसकी उपयोगिता विषयक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।  मुख्य अतिथि उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती, इसलिए हम लोगों को जल के महत्व को समझना होगा, जितनी आवश्यकता हो उतना ही जल उपयोग करें। अपने व्यवहार में परिवर्तन कर छोटे-छोटे प्रयासों से जल संकट को बढ़ने से रोक सकते है। वर्षा जल संचयन करने के साथ भूजल प्रदूषण को रोकना हमारा कर्तव्य है। नोडल अधिकारी मनीष कुमार कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भूजल स्तर को बेहतर बनाने के लिए गम्भीरता से कई प्रयास किया जा रहे हैं। सरकार के साथ हम लोगों को मिलकर सामुहिक सहभागिता से जल अभियान को जन अभियान बनाना होगा। सहायक भू-भौतिकविद आकाश दीप ने कहा कि भूजल के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ही प्रत्येक वर्ष 16 जुलाई से 22 जुलाई के बीच भूजल सप्ताह मनाया जाता है। इस भूजल सप्ताह का उद्देश्य लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। अंत में आईईसी एक्सपर्ट मोहम्मद हैदर ने सभी लोगों को जल शपथ दिलाई। इस मौके पर भूगर्भ जल विभाग के हाइड्रोलाजिस्ट भारत दीप ने वन दरोगा कौशलेन्द्र सिंह, जल निगम के सहायक अभियन्ता नितेश प्रताप सिंह, अवर अभियन्ता विजेन्द्र जोशी, ग्राम्य विकास अधिकारी जितेंन्द्र साहू, प्रधान पति धर्मेन्द्र राजपूत, श्रीमती राखी वर्मा, देवेन्द्र कुमार रायकवार,शोभित कुमार, राजकुमार, शेर सिंह, हरि सिंह एवं  लखन लाल, सहित भूगर्भ जल विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।