PRAYAGRAJ NEWS : वरेन्या सिंह, हया जावेद, शिखर श्रीवास्तव ने ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा में क्रमशः पीली, हरी एवं सफेद बेल्ट में उत्तीर्ण हुए हैं। ट्रिपल आईटी झलवा में 14 मार्च को सम्पन्न हुई परीक्षा में कौशाम्बी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग सिंह मुख्य निर्णायक एवं ट्रिपल आईटी झलवा ताइक्वांडो अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक विपिन कुमार सहायक निर्णायक रहे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले खिलाड़ियों के नाम परिणाम इस प्रकार हैं। पीली बेल्ट में-वरेन्या सिंह, हरी बेल्ट-हया जावेद, सफेद बेल्ट-शिखर श्रीवास्तव ओमिषा यादव, देबर्ग्या भट्टाचार्य, अनिष्का, एडविक, रुमैसा जावेद एवं नित्यश्री मजूमदार। इस अवसर पर ट्रिपल आईटी झलवा के प्रोफेसर डॉ. मनीष कुमार भी उपस्थित रहे।







