Home उत्तर प्रदेश वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने बढ़नी में आयोजित किया दीपावली मिलन...

वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने बढ़नी में आयोजित किया दीपावली मिलन समारोह, पत्रकारों और समाजसेवियों का किया सम्मान

SIDHARTHNAGAR NEWS: नगर पंचायत बढ़नी में रविवार की सुबह 10 बजे वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने बढ़नी डॉक बंगले में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर बढ़नी नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरी, ध्रुव चतुर्वेदी , मनोज पाण्डेय सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में श्याम जायसवाल ने क्षेत्र के लगभग दो दर्जन पत्रकारों और समाजसेवियों का ससम्मान सम्मान करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान श्याम जायसवाल ने कहा, राजनीति मेरे लिए सेवा का माध्यम है। जनता से सीधा जुड़ाव और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना ही सच्ची राजनीति है। पत्रकार समाज का आईना हैं, इनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के पत्रकारों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। समारोह में उदय कुमार श्रीवास्तव, सलमान हिन्दी, डॉक्टर अब्दुल कद्दूस, परमात्मा उपाध्याय, नन्दलाल आजाद, पवन यादव,श्यामदेव यादव,विन्ध्याचल शुक्ल, चन्दालाल, राजन उपाध्याय, संजय पाठक, अर्जुन यादव, जियाउल्हक सहित अन्य पत्रकारों एवं समाजसेवियों को मिठाई और उपहार देकर सम्मानित किया गया। श्याम जायसवाल के सौम्य स्वभाव, सहज व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण की सभी ने सराहना की। उपस्थित लोगों ने उन्हें दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल और जनसंपर्क की नई मिसाल स्थापित हो रही है।