SAHARANPUR NEWS: श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा डाक कांवडियो एव शिविर संचालको से विशेष अपील डाक कांवडिया गति सीमा का पालन करे, अपने वाहन के साईलेन्सर लगाकर ही चले, डीजे को मानक के अनुसार (10 फीट उचाई एवं 12 फीट चौडाई) ही रखे।
कावंड शिविर संचालक शिविरो मे भजन ही बजाये एव पुलिस द्वारा जारी निर्देश क्या करे क्या न करे भी चलाये, शिविर मे सीसीटीवी कैमरे लगाये जिससे चोरी आदि की घटना पर नियन्त्रण किया जा सके।
क्या करे, क्या न करे व मोबाईल चोरी को रोकने के लिये शिविरो मे बैनर लगाये जाये। कांवड यात्रा आस्था व शान्ति का त्यौहार है सभी सदभाव के साथ मिलकर मनाये।







