SAHARANPUR NEWS: मंगलवार को पुलिस कार्यालय, सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को त्वरित एवं न्यायोचित समाधान का आश्वासन प्रदान किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।







