BHADHAOI NEWS: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश ने हाल ही में अपनी प्रदेश कार्यसमिति बैठक में नए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट/प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। यह प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी की संस्तुति और उत्तर प्रदेश प्रभारी व सांसद अरुण भारती एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार (मुन्ना) के अनुमोदन पर किया गया। इस प्रक्रिया में भदोही जनपद के कमल तिवारी, जो पहले प्रदेश महासचिव थे, को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट/प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ ही, धनंजय दुबे को भी प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट,प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। कमल तिवारी और धनंजय दुबे के मनोनयन से भदोही जनपद के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए गर्व का विषय बताते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट/प्रवक्ता कमल तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना और प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। तिवारी ने आगे कहा कि वे पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनहित के मुद्दों को मीडिया और आम जनता के बीच मजबूती से रखेंगे, साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इनके अतिरिक्त, जितेंद्र तिवारी, अमरेश पाठक, विकास पाण्डेय, अभिनव श्रीवास्तव, हरिकेश पासवान, जीतेंद्र पासी और अग्नि पासवान को भी मीडिया पैनलिस्ट/प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
Home उत्तर प्रदेश लोजपा (रामविलास) ने नियुक्त किए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट,कमल तिवारी और धनंजय दुबे...







